बता दें कि शहर में भारी मात्रा में शराब की बेतहाशा बिक्री के साथ पत्तो का क्लब और कई अवैध धंधे का मामला सामने आया है. इसके चलते कई लोगों का जिंदगी खराब हो गया है, लेकिन परली पुलिस का इससे कोई लेना-देना नहीं है. बता दें कि बस कूच पैसो के लिए ही गरीबों की दुनिया की राख रंगोली बन रही है. परली पुलिस अवैध कारोबार पर कार्रवाई क्यों नहीं कर रही है? इसको लेकर नागरिकों में भी चर्चा हो रही है.
वहीं, इस अवैध धंधे के खिलाफ. 9 जनवरी 2023 को अपर सहायक पुलिस अधीक्षक धीरज कुमार बच्चू की टीम ने परली शहर में विभिन्न स्थानों पर चल रहे अवैध कारोबार पर छापेमारी की है. इस छापेमारी से कई लोग नाराज है जो इस अवैध कारोबार में शामिल हैं. अब पुलिस अधीक्षक की टीम परली आकर अवैध धंधे पर कार्रवाई करती है तो यह सवाल खड़ा हो गया है कि क्या परली शहर के थाने का पुलिस निरीक्षक क्या कर रहे है?
जानकारी के लिए बता दें कि परली नगर थाना क्षेत्र की सीमा में पतो का क्लब, बिंगो ऑनलाइन मटका, गुटखा, अवैध शराब बिक्री, चोरी आदि अवैध गतिविधियां बड़ी संख्या में चल रही हैं. अब शहर के नागरिक इस बात की चर्चा कर रहे हैं कि परली की पुलिस ने इस अवैध धंधे से मुंह मोड़ लिया है और पुलिस इंस्पेक्टर की जानबूझ कर इस अवैध कारोबार पर ध्यान नही दे रहे हैं. इसको लेकर नागरिक यह मांग हैं कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरज कुमार बच्चू की टीम परली आकर अवैध कारोबारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे.
No comments:
Post a Comment