परली वैद्यनाथ (संवाददाता) तहशील के अंतर्गत एबीबीएस को एडमिशन का झांसा देकर पौने सात लाख की ठगी ,आंध्रप्रदेश के एक व्यक्ति पर मामला दर्ज एमबीबीएस में एडमिशन दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपए की ठगी करने वाले आंध्र प्रदेश के एक व्यक्ति के खिलाफ परली वैद्यनाथ ग्रामीण पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार हनुमत प्रभाकर सोंलके( निवासी नागापुर तहसील वैद्यनाथ परली जिला बीड)के मित्र के बेटे को एमबीबीएस को एडमिशन के लिए आचार्य व्यंकट रमणा (निवासी निसनापेठ तहसील कुट्रेला जिला कृष्ण राज्य आध्रां प्रदेश)को 6 लाख 75 हजार रुपए दी।किंतु लाखों रुपए देकर भी एमबीबीएस में एडमिशन नही दिलाने पर रुपए वापस करने की मांग करने पर भी रूपए वापस नही देने पर ठगी का मामला दर्ज कराया। हनुमत प्रभाकर सोंलके की शिकायत पर परली वैद्यनाथ ग्रामीण पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है आगे की जांच पुलिस कर रही है।
No comments:
Post a Comment