भोपाल (संवाददाता) आयकर विभाग की टीमों ने भोपाल स्थित गोविंदपुरा और मंडीदीप औद्योगिक क्षेत्र में सर्वे की कार्रवाई की। गुरुवार दोपहर आयकर विभाग की टीम ने औद्योगिक क्षेत्र में स्क्रैप और इंजीनियरिंग फैक्ट्री पर कार्रवाई की। एक अन्य टीम मंडीदीप औद्योगिक क्षेत्र के स्टील रोलर मिल पहुंची। जानकारी के मुताबिक ये दोनों संस्थान एक ही कारोबारी के हैं। भोपाल में इनका कार्यालय संचालित होता है, जबकि मंडीदीप में स्टील रोलर मिल है। स्टॉक और खातों में गड़बड़ी मिली है। टीम ने दोनों स्थानों से दस्तावेज जब्त किए हैं।
No comments:
Post a Comment