Friday, February 2, 2024

व्यवसायिक शिक्षा के औद्योगिक भ्रमण में विद्यार्थियों ने जुटाई जानकारियां.


बीड ( संवाददाता)  व्यवसायिक शिक्षा के अंतर्गत बुधवार को शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बीड़ की छात्राओं को औद्योगिक भ्रमण कराया। यहां उन्हें ब्यूटी एंडवेलनेस, इलेक्ट्रानिक्स व हार्डवेयर की तकनीकी जानकारी से अवगत कराया। ग्राम की कक्षा 9वीं व 10वीं की बालिकाओं को व्यवसायिक शिक्षा के तहत ब्यूटीपार्लर परऔद्योगिक भ्रमण कराया गया। पूजा राठौर ने बच्चों को हाइड्रा, फेशियलट्रीटमेंट के बारे में अवगत कराया।विद्यालय की शिक्षिका मीना यादव,सुलोचना खेर, राहुल नागपुरे,सालिकराम धुर्वे आदि मौजूद थे।


No comments:

Post a Comment