Friday, February 2, 2024
ज्ञानवापी तहखाने में पूजा की अनुमति मिलने पर महादेवगढ़ में भोलेनाथ का किया विशेष शृंगार.
वाराणसी (संवाददाता) वाराणसी के ज्ञानव्यापी मंदिर परिसर में कोर्ट ने व्यास तहखाने में पूजा करने की अनुमति दी है। इस उपलक्ष्य में शहर के प्राचीन महादेवगढ़ पर बुधवार को भगवान भोलेनाथ का विशेष शृंगारकर महाआरती की। मिठाई भी वितरित की गई। महादेवगढ़ संरक्षक अशोक पालीवाल ने बताया 19जनवरी से महादेवगढ़ पर राम से शिव की यात्रा के निमित्त अखंड श्री राम जय राम जय जय राम विजय मंत्र के जाप किया जा रहाहैं। अब तक लाखों की संख्या में जाप हो चुके हैं। इस अनुष्ठान के दौरान ही 24 जनवरी को एएसआईकी रिपोर्ट में मंदिर तोड़कर मस्जिद बनाया जाना बताया गया था। अब कोर्ट ने व्यास तहखाना में पूजा करने की अनुमति दी है।महादेवगढ़ पर काशी विश्वनाथ में जल्द भव्य मंदिर बने, इस को लेकर श्री राम जय राम जय जयराम के लगातार अखंड जाप कियाजा रहा है। निर्णय आने के बाद श्रद्धालुओं में उत्साह है। इस दौरान शारदा शर्मा, मोना पवार,आशुतोष सोनी, अतुल अग्रवाल,निखिल यादव, शिवम सावनेर,संकेत जोशी, मोनू गौर, विशाल वर्मा, शुजाल यादव, अजय यादव, बिट्टू यादव, अमित जैन,नितेश राठौर, आकाश दुबे,विशाल पासी मौजूद थे।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment