मुंबई : (संवाददाता) मुंबई क्राइम ब्रांच की यूनिट VII ने शुक्रवार को घाटकोपर में संचालित एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है. आरोपी - एक महिला और एक पुरुष - को घाटकोपर इलाके से गिरफ्तार किया गया। मुंबई क्राइम ब्रांच की यूनिट VII ने एक चॉल पर छापेमारी के बाद कार्रवाई की थी ।
मुंबई क्राइम ब्रांच की यूनिट VII ने कहा कि दो आरोपियों, ठाणे के दिवा की एक महिला और भांडुप के एक व्यक्ति पर आईपीसी, पॉक्सो और पिटा प्रावधानों के तहत आरोप लगाए गए हैं। छापेमारी के दौरान, उन्होंने एक नाबालिग लड़की और दो महिलाओं को भी छुड़ाया, जिन्हें कथित तौर पर सेक्स रैकेत में धकेला गया था। घाटकोपर पुलिस स्टेशन ने गु.र.क्र 399/2021 कलम 366(अ), 370(1), 370(अ), 376,34, पोस्को एक्ट 8,12,16,17,18 ह्यूमन ट्रैफिकिंग एक्ट 3,4,5,7 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
No comments:
Post a Comment