Monday, June 13, 2022

*- गीत उमंग की साइंटिफिक सभागृह में शानदार प्रस्तुति*





    शनिवार की शाम साइंटिफिक सभागृह में शहर के गीत उमंग इवेंट की ओर से शानदार आर्केस्ट्रा का आयोजन संपन्न हुआ.कार्यक्रम में प्रवेश निशुल्क रखा गया था.
    गीत उमंग सांस्कृतिक मंच में गायन कला जगत में रुचि रखने वाले शहर के प्रतिभावान वकील,डाॅक्टर, इंजीनियर,प्रोफ़ेसर,आर्किटेक्चर,शिक्षक,व्यापारीयों का समावेश हैं.
      इस मंच के द्वारा शहर की प्रतिभाओं को मंच उपलब्ध कराने का गीत उमंग मंच का प्रमुख उद्देश्य हैं.
     मुख्य अतिथि के रूप में ग्रामीण पुलिस आयुक्त श्री संजय पुरंदरे ने दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम की शुरुआत की.

       प्रमुख अतिथि के रूप में एडवोकेट श्री प्रशांत साथियानाथन,डाॅक्टर सुधीर कुनावार,श्री अशोक येवले,शार्प ऑडियो के अलमंसूर दामानी,श्री भोला घोष उपस्थित थे.
   *कार्यक्रम में इंडियन आयडियल मराठी की टाॅप 5 की फायनालिस्ट भाग्यश्री टिकले विशेष अतिथि के रूप में मंच पर उपस्थित थी.*
   कार्यक्रम का शानदार सूत्र संचालन नसीर खान ने किया.सभी कलाकारों ने हिंदी मराठी गीत गाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया.
   गायिका करूणा वडोदकर ने गणपति वंदना "तुझ मागतो मी आता" गाकर कार्यक्रम की शुरुआत की.
      एडवोकेट हेमंत बालेकर ने "क्या नजारे,क्या इशारे " समीर वझलवार ने "तेरी आंखों के सिवा",दिनेश बरनासे ने "सच मेरे यार हैं ", प्रसाद कुलकर्णी ने "चांद सिफारिश " ,श्रद्धा तिडोले ने "अधीर मन झाले", मंजिरी बनहट्टी ने " रात अकेली हैं ", आश्लेषा मानमोडे ने " इक राधा इक मीरा", ॠषि दलाल ने " हाल क्या हैं दिलों का" , पुष्पा जोगे ने " रुपेरी वाळूत", करुणा वडोदकर ने " आजा रे परदेसी", दिशा टिक्कर ने " तूने ओ रंगीला कैसे जादू किया" आदि एक के बाद एक गीतों की शानदार सफल प्रस्तुति दी.
     कार्यक्रम में श्रोताओं ने वन्स मोर वन्स मोर कहते हुए पसंदीदा गीतों को फिर से सुनाने की मांग की.
     कार्यक्रम में युगल गीतों को भी श्रोताओं ने खूब सराहा.
    गीत उमंग के इस गीत संगीत कार्यक्रम में साइंटिफिक सभागृह श्रोताओं की भीड़ से भरा हुआ था.   
    महेन्द्र ढोले की संगीत की टीम ने अपने संगीत से गीतों का समा बांधा.
     साउंड-लाईट की व्यवस्था ॠषभ ढोमणे,डेकोरेशन राजेश अमीन ने की. को-आर्डिनेटर प्रवीण कोठे का विशेष रूप से सहयोग रहा.
   गीत उमंग की ओर से मंच उपस्थित सभी अतिथियों, कलाकारों को शाॅल,ट्राफी देकर सम्मानित किया.
  भविष्य में इस मंच के माध्यम से गीत संगीत में रुचि रखने वाली शहर की प्रतिभाओं को मंच पर मौका देने की घोषणा गीत उमंग के आयोजकों ने की.

No comments:

Post a Comment