मराठा समुदाय को कुनबी प्रमाणपत्र और सगेसोयेरा अधिनियम लागू करने के लिए पूरे मराठा समुदाय (मराठा आरक्षण) की ओर से बुधवार को महाराष्ट्र बंद का आह्वान किया गया था। इसके चलते बुधवार को बीड जिले के सभी तहसील के व्यापारियों ने इस बंद का उत्साहपूर्वक जवाब दिया और सभी व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद कर दी।
परली वैद्यनाथ में चक्का जाम आंदोलन :-
मराठा समुदाय को कुणबी प्रमाणपत्र और सगे सोयेरा कानून लागू करने के लिए मराठा समुदाय की ओर से 14 फरवरी को महाराष्ट्र बंद को लेकर बीड जिले से परली वैद्यनाथ तहसील के जराटा फाटा परिसर के बीड परली महामार्ग पर मराठा समुदाय के ओर चक्का जाम प्रदर्शन करने से वाहनों की कतार दिखाई दी ट्रैफिक जाम होने से यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
मुख्य बाजार में सन्नाटा : बुधवार को महाराष्ट्र बंद के चलते बीड शहर के मुख्य बाजार, सुभाष रोड पर सुबह से ही व्यापारियों ने दुकानें नहीं खोली । दुकानें बंद होने से नागरिकों को रोजमर्रा की चीजों के लिए परेशानी उठानी पड़ी। बाजार में सन्नाटा छाया रहा। बीड में धारा 144 लागू : बता दें कि मराठा आंदोलन के मद्देनजर बीड में कई स्थानों पर आगजनी की गई है। इस घटना के मद्देनजर बीड जिले में 13 फरवरी को देर रात 12 बजे से 27 फरवरी तक बीड के जिलाधिकारी दीपा मुधोल-मुंडे ने धारा 144 लागू कर दी है।
बीड जिले में पुलिस का तगड़ा बंदोबस्त : बीड जिले में 14 फरवरी को मराठा समुदाय की ओर से महाराष्ट्र बंद के बीच कोई अनुचित घटना न घटे इसलिए बीड जिले के सभी तहसील में पुलिस अधीक्षक नंदकुमार ठाकुर ने पुलिस का तगड़ा बंदोबस्त तैनात किया ।शहर के मुख्य चौक सहित जगह - जगह पर पुलिस का तगड़ा बंदोबस्त तैनात था।

No comments:
Post a Comment