Wednesday, January 31, 2024

मनोज जारंगे ने सरकार को दी चेतावनी, कहा- बुधवार से मांग लागू नहीं हुई तो करेंगे आमरण अनशन


मुंबई (संवाददाता) महाराष्ट्र में एक बार फिर मराठा आरक्षण की मांग चर्चाओं में हैं। मराठा आंदोलन के प्रमुख मनोज जारंगे ने मंगलवार को सरकार को अल्टीमेटम दिया है। जारंगे का कहना है कि बुधवार से उनकी मांगों को लागू किया जाए नहीं तो 10 फरवरी से आमरण अनशन शुरू किया जाएगा। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि कुनबी प्रमाण पत्र वाले मराठों को सरकारी नौकरियों और शिक्षा में कोटा लाभ प्राप्त करने की अनुमति देने के लिए अधिसूचना को कानून में बदलने के लिए राज्य विधानमंडल का एक विशेष सत्र बुलाया जाना चाहिए। ऐसा मनोज जरांगे पाटील ने कहा. 

No comments:

Post a Comment