Sunday, March 6, 2022

मशरक में नंदी के दूध पीने की अफवाह, मंदिरों में उमड़ी भीड़; भक्त का दावा- चम्मच लगाते ही दूध हो रहा गायब.


मशरक में नंदी के दूध पीने की अफवाह, मंदिरों में उमड़ी भीड़; भक्त का दावा- चम्मच लगाते ही दूध हो रहा गायब

 सारण :- लगभग ढाई दशक बाद एक बार फिर नंदी के दूध पीने की अफवाह फैल रही है। रविवार को सबसे पहले मशरक के तख्त टोला में यह मैसेज वायरल हुआ। लोग मंदिरों में पहुंच कर नंदी को दूध पिलाने की कोशिश करने लगे। कुछ देर बाद मशरक में अफवाह फैली।शाम होते-होते मशरक स्टेशन शिव मंदिर मे यह अफवाह तेजी से फैल गई। जिससे मंदिरों में महिला पुरुष की भीड़ उमड़ पड़ी।मशरक तख्त स्थित शिव मंदिर में नंदी के दूध पीने का वीडियो बनाकर किसी ने वायरल कर दिया। कुछ देर में ही महिलाओं की भीड़ पहुंच गई। नंदी को दूध पिलाने का सिलसिला शुरू हो गया। मंदिरों में सैकड़ों लोग नंदी प्रतिमा को चम्मच से दूध पिलाते नजर आए।स्थानीय नागरिक उमेश बाबा,रितिक राजवाड़ा ने कहा कि दूध या पानी भरा चम्मच लगाते ही दूध और पानी गायब हो रहा है।

No comments:

Post a Comment