बीड - संवाददाता । बीड जिले से पाटोदा तहसील के गहीनीनाथ गड में 3 फरवरी को शनिवार के दिन एक धार्मिक कार्यक्रम खत्म होने के बाद महाराष्ट्र के उपमुख्यंमत्री व गृहमंत्री देवेंद्र फडवणीस ने पत्रकारों से बातचीत करते हुई कहा है कि उल्हासनगर में पुलिस थाने में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक विधायक और एक स्थानीय शिवसेना नेता से जुड़ी गोलीबारी की घटना गंभीर है । मामले की डीजीपी (पुलिस महानिदेशक) से उच्च स्तरीय जांच करने के लिए कहा गया है। हर कोई कानून के समक्ष समान है चाहे उनकी राजनीतिक संबद्धता कुछ भी हो।’’ उन्होंने बताया कि जांच में यह पता लगाया जाएगा कि विधायक ने किन परिस्थितियों के तहत गोलियां चलायीं।
गोलीबारी की घटना में दोषी कोई भी हो. बख्शा नहीं जाएगा
No comments:
Post a Comment